Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandरुड़की में रोजगार मेला रद्द होने पर भड़के युवा, सरकार के खिलाफ...

रुड़की में रोजगार मेला रद्द होने पर भड़के युवा, सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: झबरेड़ा में प्रस्तावित रोजगार मेला रद्द होने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं को जब आयोजन स्थल पर मेला नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि झबरेड़ा विधायक और उत्तराखंड सरकार के सहयोग से करीब 40 कंपनियों की भागीदारी वाला रोजगार मेला आयोजित किया जाना था। इस आयोजन से क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलने की उम्मीद थी।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि सरकार ने अंतिम समय में बारिश का हवाला देकर रोजगार मेला रद्द कर दिया, जबकि इसकी तैयारियां पहले से पूरी हो चुकी थीं। उनका आरोप है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।

युवाओं ने कहा कि इस रोजगार मेले का लाभ केवल झबरेड़ा तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार भी इसमें शामिल होने वाले थे। ऐसे में मेला रद्द होने से हजारों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोजगार के अवसर इसी तरह छीने जाते रहे तो इसका असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments