Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandनैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर बार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, कुमाऊँ...

नैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर बार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार बढ़ रही यातायात जाम की समस्या और न्यायालय परिसर से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए इस प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से आयुक्त को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों को समय पर अदालत पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर न्यायिक कार्यों पर पड़ रहा है और कई मामलों में सुनवाई भी प्रभावित होती है।

बार एसोसिएशन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अपने सुझाव भी कुमाऊँ आयुक्त के समक्ष रखे। इसके साथ ही न्यायालय परिसर से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग की गई।

कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष कमल सुयाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट, जया आर्या सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments