मंगलौर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैय्यर काज़मी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। डॉ. काज़मी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा ‘NEET’ परीक्षा को ‘NET’ कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।
डॉ. काज़मी ने कहा कि जो नेता लाखों युवाओं और छात्रों के भविष्य का फैसला करते हैं, उन्हें देश की सबसे बड़ी परीक्षा का नाम तक ठीक से मालूम नहीं है। यह बयान दिखाता है कि सत्ता पक्ष छात्रों के मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर कितना बेपरवाह है।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. काज़मी ने हाल ही में NEET पेपर लीक और में हुई गड़बड़ियों के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिए गए इस्तीफे का भी ज़िक्र किया।
डॉ. नैय्यर काज़मी (प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM): “बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट NEET की परीक्षा को NET बोल रहे हैं। इससे ज़्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि आपको देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा का नाम तक नहीं पता! रही बात धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफे की, तो उन्होंने बिल्कुल सही कदम उठाया है। उनका इस्तीफा खुद इस बात का सबूत है कि इस पूरे पेपर लीक मामले और धांधली में कहीं न कहीं उनकी और उनके मंत्रालय की बड़ी नाकामी रही है।”
इस दौरान उन्होंने मांग की कि NEET मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि देश के काबिल छात्रों का भरोसा व्यवस्था पर बना रहे।



