उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच, युवा महोत्सव के तहत शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल

Date:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की ओर से युवा महोत्सव के तहत डिजिटल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेल, पर्यटन, संस्कृति और शारीरिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि युवा किसी भी राज्य और देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि उन्हें सही मंच और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं चला रही है। हर वर्ष आयोजित होने वाले युवा महोत्सव युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं, जिससे वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

मंत्री ने कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक का है। ऐसे समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को जोड़ना और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना समय की आवश्यकता है। इससे प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों के युवा भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन उत्तराखंड के युवाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ राज्य की संस्कृति, पर्यटन और खेल गतिविधियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

170 तक शिकायतों पर हुई सुनवाई, डीएम बोले- GIS मैपिंग से मिलेगा स्थायी समाधान

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस...

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने...

रुड़की में सीएम धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, यूटीयू पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

रिपोर्ट: अरशद हुसैन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे...

रुड़की में सीएम धामी का शिक्षा पर जोर, बोले- अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...