दून बासमती की वापसी: देहरादून के खेतों में फिर महकेगी कभी खो चुकी खुशबू

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: कभी अपनी खास खुशबू और बेहतरीन स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर रही दून बासमती अब एक बार फिर वापसी की राह पर है। उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन और किसानों की संयुक्त पहल से इस पारंपरिक धान की खेती को दोबारा बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले साल के सफल ट्रायल के बाद इस वर्ष खेती का दायरा बढ़ाकर 75 हेक्टेयर कर दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के अनुसार, इस साल जिले के करीब 160 किसान दून बासमती की खेती कर रहे हैं। पहले यह पहल सहसपुर और विकासनगर तक सीमित थी, लेकिन अब रायपुर और डोईवाला के किसान भी इससे जुड़ रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य दून बासमती को उसकी पुरानी पहचान दिलाना और किसानों की आय बढ़ाना है।

पिछले वर्ष किए गए ट्रायल में किसानों से 200 क्विंटल से अधिक धान ₹65 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया था। इसके लिए 13 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। इससे किसानों का भरोसा बढ़ा और इस साल खेती का रकबा भी बढ़ गया।

दून बासमती के संरक्षण के लिए विकासनगर में सीड बैंक और आधुनिक टेस्टिंग सुविधा विकसित की जा रही है। इसके साथ ही बीज संरक्षण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी विशेष काम किया जा रहा है ताकि किसानों को बेहतर बाजार मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह अभियान लगातार जारी रहा तो आने वाले वर्षों में दून बासमती फिर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि उत्तराखंड की कृषि विरासत भी संरक्षित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

170 तक शिकायतों पर हुई सुनवाई, डीएम बोले- GIS मैपिंग से मिलेगा स्थायी समाधान

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस...

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने...

रुड़की में सीएम धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, यूटीयू पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

रिपोर्ट: अरशद हुसैन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे...

रुड़की में सीएम धामी का शिक्षा पर जोर, बोले- अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...