20 अगस्त तक घांघरिया फुल, वैली ऑफ फ्लावर्स में रिकॉर्ड पर्यटकों की आमद, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

Date:

रिपोर्ट: संजय कुंवर

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क इन दिनों पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या के चलते पूरी तरह गुलजार है। यूनेस्को की विश्व धरोहर (World Heritage Site) का दर्जा प्राप्त यह राष्ट्रीय उद्यान इस सीजन में देश-विदेश से आने वाले प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है।

पार्क प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। घाटी के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के दस्तावेजों की व्यवस्थित जांच, प्रवेश शुल्क जमा कराने की सुगम प्रक्रिया और समय पर परमिट जारी किए जाने से सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। पर्यटकों ने पार्क प्रशासन की इस व्यवस्था की खुलकर सराहना की है।

इस वर्ष घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए एक नई पहल भी की गई है। पार्क प्रशासन ने घाटी के भीतर प्रमुख फूलों और दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों के पास आकर्षक प्लांट आइडेंटिफिकेशन बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों पर प्रत्येक पौधे का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) और सामान्य अंग्रेजी नाम (Common English Name) दर्ज किया गया है, ताकि पर्यटक, छात्र और शोधकर्ता दुर्लभ पुष्प प्रजातियों की सही पहचान कर सकें।

घाटी के प्रवेश द्वार के पास ब्रिटिश पर्वतारोही एवं वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्माइथ (Frank Smythe) और उनके साथियों से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा प्रसिद्ध वनस्पति शोधकर्ता जोन मार्गरेट लेगी (Joan Margaret Legge) के शोध कार्यों से जुड़े सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन ऐतिहासिक जानकारियों को देखकर विदेशी पर्यटकों ने भी खुशी जताई और इसे घाटी के अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

ईको विकास समिति (EDC) भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार वैली ऑफ फ्लावर्स में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घांघरिया में होटल और लॉज की बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है और 20 अगस्त तक अधिकांश होटल पूरी तरह बुक हैं। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिल रहा है।

मानसून के दौरान रंग-बिरंगे दुर्लभ हिमालयी फूलों से सजी वैली ऑफ फ्लावर्स हर साल लाखों प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों ने साफ संकेत दिया है कि उत्तराखंड का यह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहले से कहीं अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, नानकमत्ता से श्रीपाल राणा ने भरी हुंकार

रिपोर्टर: मनोज हालदारनानकमत्ता: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे...

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करेगी मंगलौर पुलिस, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और...

रुड़की पहुंचे नेमिशरण्य के पीठाधीश्वर महंत पावन दास जी, सनातन संस्कृति और श्रीमद्भागवत कथा का दिया संदेश

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की में श्री हनुमानगढ़ी नेमिशरण्य, सीतापुर के...