हरक सिंह रावत पर मनवीर चौहान का तंज बोले- अब गंभीरता से नहीं लेते लोग ‘लाफिंग बुद्धा’ बनकर रह गए……

Date:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरक सिंह रावत पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

दरअसल, हरक सिंह रावत ने ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जांच एजेंसी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के ‘लेखक गांव’ से जुड़े मामलों में भी छापेमारी करनी चाहिए।

हरक सिंह रावत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि हरक सिंह रावत अब सिर्फ अपनी बातों से लोगों को हंसाने वाले ‘लाफिंग बुद्धा’ बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत के बयानों को अब लोग गंभीरता से नहीं लेते।

भाजपा नेता के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में ईडी की कार्रवाई और नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सियासी माहौल और गरमाने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से मिले फिल्म निर्देशक इमरान शेख………..

फिल्म निर्देशक इमरान शेख ने फिल्म निर्माता शादाब जैदी...

रामनगर की सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप…….

रामनगर के हाथी डगर क्षेत्र में सिंचाई नहर से...

नैनीताल में धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…

रिपोर्ट। ललित जोशीनैनीताल: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...