2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संभाग स्तरीय बैठकों का दौर तेज………

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेशभर में संभाग और मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गढ़वाल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में आयोजित होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इस बैठक में हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी लोकसभा क्षेत्रों से जुड़े संगठनात्मक विषयों, चुनावी रणनीति और बूथ सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने बताया कि कुमाऊं संभाग की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है, जिसमें नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्रों से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा भाजपा प्रदेश के सभी 304 मंडलों में भी बैठकें आयोजित कर संगठन को सक्रिय करने का कार्य पूरा कर चुकी है।

भाजपा का फोकस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने पर है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...