केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: 12 दिनों में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

भगवान केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आस्था के इस प्रमुख केंद्र में यात्रा शुरू होने के मात्र 12 दिनों के भीतर ही 3 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 3,08,085 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि पिछले वर्ष यह आंकड़ा पार करने में 15 दिन का समय लगा था, जबकि इस बार यह उपलब्धि केवल 12 दिनों में हासिल हो गई है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम इस समय श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि अब तक करीब 11,300 श्रद्धालु हवाई सेवा के माध्यम से भी बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जिससे यात्रा को और अधिक सुगम बनाया जा रहा है।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के पहले ही दिन लगभग 38 हजार श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर दर्शन किए। इसके बाद से ही यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों में दोपहर के समय हो रही बारिश के चलते यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी भी देखने को मिली है। शुरुआती दिनों में जहां प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 20 से 25 हजार के बीच बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने इस बार टोकन व्यवस्था लागू की है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुगमता से दर्शन कराए जा सकें।

भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे धूप और बारिश के बीच भी लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

रिपोर्टर: अरशद हुसैन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...