विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड के मदरसों में चलेगा “माँ के नाम एक पेड़” अभियान

Date:

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी मदरसों में “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा मातृसम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना है। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी मदरसों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के माध्यम से न केवल प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना भी मजबूत होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘वन महोत्सव’, ‘हरेला’ और विभिन्न वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। मदरसा बोर्ड का यह अभियान भी उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है। बोर्ड ने सभी मदरसों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर निगम में हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने कार्यालय में जड़ा ताला

नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस पार्षदों...

कैंची धाम-भवाली में ट्रैफिक प्लान तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, एक दर्जन दोपहिया वाहन सीज

पर्यटन सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल।...

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें कार्य, अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की दो टूक

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद...

राहुल गांधी के मसूरी दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह, स्वागत की तैयारियां पूरी

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार मसूरी लोकसभा में...