चंपावत मामले पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- तथ्यों से पहले बनाया गया माहौल

Date:

संवाददाता: सचिन कुमार

उत्तराखंड के चंपावत में सामने आई कथित घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर मामले का राजनीतिकरण करने और बिना पूरी जांच के माहौल बनाने का आरोप लगाया है।

देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि मामले की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे शुरुआती दावों और कथित घटना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की कॉल ट्रेसिंग, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में वैसी बातें सामने नहीं आई हैं, जैसी शुरुआत में बताई गई थीं।

भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए संवेदनशील मामलों को हवा देने का काम कर रहा है। पार्टी का कहना है कि बिना तथ्य सामने आए भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

दीप्ति रावत ने कहा कि किसी भी मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...