चंपावत कांड को लेकर रुड़की में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला जलाने पर पुलिस से हुई छीना-झपटी

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

उत्तराखंड के चंपावत कांड को लेकर रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। शहर के चंद्रशेखर चौक पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक और छीना-झपटी भी देखने को मिली।

पुतला दहन को लेकर गरमाया माहौल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा। चंद्रशेखर चौक पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सीओ स्तर की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था, तो अब उसे झूठा कैसे बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आना बेहद गंभीर विषय है और सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है।

महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हमला

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और अलग-अलग बयान देकर पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है।

महिला महानगर अध्यक्ष यास्मीन खान ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और न्याय के लिए आवाज उठाती रहेंगी।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक नहीं लगी तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...