कालसी में बनेगा बौद्ध सर्किट: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की बड़ी घोषणा

Date:

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासनगर क्षेत्र में सैनी समाज द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पर्यटन एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, दायित्वधारी मंत्री सामवीर सैनी, क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कालसी स्थित अशोक शिलालेख परिसर में बौद्ध सर्किट विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बौद्ध सर्किट बनने से देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक कालसी पहुंचेंगे। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से सैनी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में सांस्कृतिक और सामाजिक एकता की झलक भी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...