मसूरी में ट्रैफिक सुधार के लिए सड़कों पर उतरे सभासद, माल रोड पर वाहनों की एंट्री सीमित

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अब सभासद खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति संभाल रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के निर्देश पर अधिकारियों, सभासदों और नगर पालिका कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर काम करते हुए शहर को जाम से राहत दिलाएं।

इसी क्रम में माल रोड पर निर्धारित समय के दौरान वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, ताकि यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर एक-मार्गीय (वन-वे) यातायात व्यवस्था लागू की गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।

यातायात को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका ने संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती भी की है। खासतौर पर शनिवार और रविवार को, जब मसूरी में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, तब व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति बनने लगती है।

इस समस्या से निपटने के लिए सभासदों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पिक्चर पैलेस चौक, जो अक्सर जाम के लिए जाना जाता है, वहां देर रात तक सभासद अमित भट्ट, सचिन गुहेर, गौरव गुप्ता और पर्यटन प्रभारी चंद्र प्रकाश बडोनी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे रहे।

इन प्रयासों का असर अब दिखने लगा है और शहर में वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले अधिक सुगम हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच अधूरी, एक साल बाद भी नहीं मिला जवाब

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हज़रतपुर गांव में...

नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका...

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, डीएम ने खुद संभाली कमान

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक...