विश्व पर्यावरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Date:

रुड़की: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुड़की में समर्पण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर कार्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री ने समर्पण संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे बड़े होकर वृक्ष बनें और पर्यावरण को वास्तविक लाभ पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को मिठाइयां भी वितरित कीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1 अगस्त से नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल...

जंगल में गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी पर हत्या का शक

रिपोर्टर: अरशद हुसैन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र...

चलती कार में लगी भीषण आग, नई कार देखते ही देखते बनी आग का गोला

रुड़की: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर मंगलौर क्षेत्र के नगला इमरती...

कांग्रेस की बैठक से पहले बीजेपी का हमला, हनी पाठक बोले- पार्टी अपने ही नेताओं में उलझी

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों...