मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने किया DBT

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से तीन माह की सहायता राशि जारी की।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों की सहायता के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रति माह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक की सहायता राशि पहले ही जारी की जा चुकी थी। अब अप्रैल, मई और जून 2026 की राशि एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है।

तीन माह में जारी की गई सहायता राशि

  • अप्रैल 2026: 4,917 लाभार्थियों को 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये
  • मई 2026: 4,879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपये
  • जून 2026: 4,848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये

इन तीनों महीनों को मिलाकर कुल 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ तब तक मिलता है, जब तक लाभार्थी 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेता। वहीं, यदि किसी बालिका लाभार्थी का विवाह हो जाता है या कोई लाभार्थी रोजगार प्राप्त कर लेता है, तो वह योजना से स्वतः बाहर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर...

अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान, लेकिन भाजपा भी इससे अछूती नहीं: सूर्यकांत धस्माना

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की हाल ही में...