हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, एमडीडीए परिसर में किया माल्यार्पण

Date:

देहरादून: हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित एमडीडीए (MDDA) कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए हमेशा पहाड़ों के विकास और उत्तराखंड क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा का जीवन जनसेवा, ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि स्व. बहुगुणा द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी सोच और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों के विकास और पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में स्व. बहुगुणा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास — भावना मेहरा

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के घोड़ाखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित, लेकिन उपभोक्ताओं की गैस सेवा रहेगी जारी

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: अमरदीप गैस एजेंसी के निलंबन के...