रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के चंदनपुर गांव की छात्रा अतिका हुसैन ने हाई स्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और स्कूल का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
अतिका ने मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज से अपनी हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकगण बेहद उत्साहित नजर आए। परिणाम आने के तुरंत बाद स्कूल का स्टाफ अतिका के घर पहुंचा, जहां उन्होंने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने अतिका की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। अतिका की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी वह प्रेरणा बन गई हैं।
अतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल हुई है। भविष्य में वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हैं।


