रुड़की में सीएम धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, यूटीयू पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के बीटेक प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस सेवा दल कार्यालय पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार भी उनसे छीना जा रहा है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देना किसी भी नागरिक का अधिकार है, लेकिन प्रशासन ने इसे भी रोक दिया।

कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष रणवीर नागर ने कहा कि देशभर में पेपर लीक के मामलों से छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं आशीष सैनी और सुधीर शांडिल्य ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग दोहराई। उनका कहना है कि छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

170 तक शिकायतों पर हुई सुनवाई, डीएम बोले- GIS मैपिंग से मिलेगा स्थायी समाधान

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस...

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने...

रुड़की में सीएम धामी का शिक्षा पर जोर, बोले- अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...