NEET पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा वार

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की में NEET परीक्षा विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पिरान कलियर से विधायक हाजी फुरकान अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर तीखा हमला बोला।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था में छात्र मानसिक दबाव और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर होती जा रही है और युवा वर्ग निराशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस ने साफ किया कि वह इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी और छात्रों के हित में संघर्ष जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संभाग स्तरीय बैठकों का दौर तेज………

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को...

खड़गे की जनसभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच, कार्रवाई की मांग…..

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...