भाजपा ने शुरू की ‘युवा संवाद’ मुहिम, 18 से 35 वर्ष के युवाओं से सीधा संवाद करेगी पार्टी

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा ने अब युवाओं को साधने के लिए ‘युवा संवाद’ अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

इस अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा राज्य की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

पार्टी का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सीधे सुनकर उन्हें नीति निर्माण से जोड़ना है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पहल राज्य के विकास और रोजगार के नए अवसरों को समझने में भी मदद करेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए यह कदम युवाओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...