चंपावत कांड को लेकर जसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

Date:

संवाददाता: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जसपुर के सुभाष चौक पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार में आज महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंपावत दुष्कर्म मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन सरकार, पुलिस और प्रशासन आरोपियों को बचाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता अभी अंकिता भंडारी हत्याकांड को भूली भी नहीं थी कि चंपावत की घटना ने फिर से राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“प्रदेश में अपराधी बेलगाम” — कांग्रेस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान भी सुरक्षित नहीं हैं और हाल ही में सामने आए किसान आत्महत्या मामले इसका उदाहरण हैं।

इसके साथ ही नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य के अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटनाएं सरकार की विफल कानून व्यवस्था को उजागर करती हैं।

महंगाई को लेकर भी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी से आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगे हो चुके हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने चंपावत मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...