देहरादून विधानसभा विशेष सत्र: नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर सत्ता–विपक्ष आमने-सामने

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में आज नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में सियासी घमासान देखने को मिला। केंद्र में बिल पारित न होने को लेकर भाजपा लगातार विपक्ष पर हमलावर है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई।

विपक्ष ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं के आरक्षण का विरोध नहीं कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2023 में महिलाओं से संबंधित जो अधिनियम लाया गया था, उसी के प्रावधानों के तहत महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। साथ ही, जनसंख्या के आधार पर परिसीमन के बाद 33% आरक्षण लागू किया जाए। कांग्रेस ने कहा कि इस प्रक्रिया में वह किसी भी तरह का विरोध नहीं करेगी।

दूसरी ओर, भाजपा विधायकों ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं आगे बढ़ें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। भाजपा का दावा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डाल रहा है।

सत्र के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे साफ है कि आगामी समय में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और गर्मा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में वैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली ने जताई चिंता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में प्रस्तावित वैली ब्रिज को...

उत्तराखंड विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र, महिलाओं को 33% आरक्षण पर चर्चा तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा का एक...

विशेष सत्र पर विपक्ष का सवाल, सरकार की मंशा पर उठे संदेह

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा के प्रस्तावित विशेष...

चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र...