देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि यह पुनरीक्षण प्रक्रिया देशभर के 19 राज्यों में तृतीय चरण के तहत एक साथ आयोजित की जाएगी। इस दौरान 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।

8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान

निर्वाचन विभाग के अनुसार 29 मई से 7 जून तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और मैदानी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

इस दौरान प्रत्येक मतदाता की जानकारी की जांच की जाएगी और आवश्यक दस्तावेज भी सत्यापित किए जाएंगे।

14 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

साथ ही 10 जुलाई से 11 सितंबर के बीच नोटिस जारी कर दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उत्तराखंड में 79 लाख से अधिक मतदाता

राज्य में वर्तमान में कुल 11,733 पोलिंग बूथ हैं, जिन पर 79 लाख 76 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। राजनीतिक दलों की ओर से 21,808 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं।

इनमें:

  • भाजपा के 11,138 BLA
  • कांग्रेस के 10,175 BLA

मैदान में सक्रिय हैं।

घर पर न मिलने पर मिलेगी विशेष सुविधा

निर्वाचन विभाग ने बताया कि यदि सर्वे के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो वह टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर BLO को दोबारा बुला सकता है। यह सुविधा पहले से सक्रिय कर दी गई है।

इसके अलावा यदि तीन बार प्रयास के बाद भी मतदाता उपलब्ध नहीं होता, तो वह ऑनलाइन माध्यम से भी अपना फॉर्म जमा कर सकता है।

दस्तावेज जमा करना होगा जरूरी

अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें BLO को आवश्यक दस्तावेज दोबारा उपलब्ध कराने होंगे।

मतदाता सूची से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नागरिक voters.eci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश

रिपोर्ट: अनुज शर्मा 48 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता ऊधम...

ऑपरेशन प्रहार” पर हाईलेवल समीक्षा, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

डीजीपी दीपम सेठ की सख्त निगरानी उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को...

NEET-UG विवाद पर रुड़की में युवाओं का फूटा गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

संवाददाता: अरशद हुसैन देशभर में NEET-UG परीक्षा विवाद और पेपर...