कॉर्बेट के जंगल में अकेला मिला हाथी का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Date:

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में वन विभाग की टीम ने एक नन्हे हाथी के शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। गश्त के दौरान वनकर्मियों को यह शावक झिरना रेस्ट हाउस के पास अकेला घूमता हुआ मिला। आसपास उसकी मां या हाथियों का कोई झुंड नहीं था।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले टीम ने शावक को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश की। पूरे दिन जंगल में हाथियों के झुंडों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी झुंड उसे अपने साथ नहीं ले गया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि शावक की उम्र करीब तीन से चार महीने है। उसके शरीर पर हल्की चोटें भी मिली हैं, इसलिए उसे फिलहाल क्वारंटीन में रखकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

वन विभाग का कहना है कि शावक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषज्ञों की टीम उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार इलाज भी किया जाएगा।

यदि आने वाले दिनों में शावक को उसकी मां या प्राकृतिक झुंड से नहीं मिलाया जा सका, तो वन्यजीव संरक्षण के नियमों के अनुसार उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। फिलहाल आसपास के जंगलों में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नीति आयोग की रिपोर्ट ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को दी नई पहचान

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में...

नंदा की चौकी पुल पर पीडब्ल्यूडी का बड़ा बयान, पुल पूरी तरह सुरक्षित

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल...

UTU पेपर लीक मामले पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के कथित...