Sunday, October 25, 2026
HomeUttarakhandजनता के बीच पहुंचे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, मौके पर सुनीं शिकायतें...

जनता के बीच पहुंचे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, मौके पर सुनीं शिकायतें और दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्टर: ललित जोशी

नैनीताल: कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई की शुरुआत आयुक्त कार्यालय में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। दीपक रावत ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद दीपक रावत स्वयं जनता के बीच पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों को वास्तविक राहत भी मिले।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, धोखाधड़ी कर धन हड़पने, अवैध निर्माण और पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतें अधिक संख्या में सामने आईं। आयुक्त ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सीधे जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनना प्रशासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करता है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments