ग्वालदम में टूटी सुरक्षा दीवार बनी आफत, कई परिवारों के मकानों पर मंडरा रहा खतरा

Date:

रिपोर्ट: नवीन चन्दोला

चमोली जिले के ग्वालदम की आदर्श कॉलोनी में भारी बारिश के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। वार्ड संख्या-11 में एक सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से डर के माहौल में रह रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई को गणेश राम के मकान के सामने बनी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने के बाद मकान की नींव कमजोर हो गई है और लगातार हो रही बारिश से खतरा और बढ़ गया है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों को हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका सता रही है।

रविवार को थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से जल्द राहत और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की मांग की।

ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया ने बताया कि ग्राम पंचायत अपने सीमित संसाधनों से अस्थायी सुरक्षा कार्य करा रही है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की मदद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पास पर्याप्त बजट नहीं है, इसलिए शासन स्तर से सहायता मिलनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता के बीच पहुंचे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, मौके पर सुनीं शिकायतें और दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल: कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक...

रुड़की में कांग्रेस का विजय मार्च, परीक्षा लीक मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट: अरशद हुसैन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

रुड़की में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की: उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे...