Saturday, November 7, 2026
HomeUttarakhandपुलिस का बड़ा एक्शन, हरियाणा से दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की...

पुलिस का बड़ा एक्शन, हरियाणा से दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के दौरान हरियाणा निवासी दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की गई ईको कार के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को दिल्ली निवासी बंटी ने अपनी ईको कार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी टोल बैरियर तोड़ते हुए फरार हुए थे।

आखिरकार 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने हरियाणा के पानीपत स्थित गोहाना रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं। नशे की लत और अपने शौक पूरे करने के लिए उन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। साथ ही पीड़ित को उसका चोरी हुआ वाहन वापस मिल गया है, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments