रुड़की में बिजली चोरी पर बड़ी छापेमारी, 20 लोग पकड़े गए

Date:

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेल्डा और केल्हनपुर गांव में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 20 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान बेल्डा गांव में 12 और केल्हनपुर गांव में 8 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया।

छापेमारी के दौरान कई लोग खुलेआम अवैध केबल डालकर बिजली का उपयोग करते मिले। टीम ने मौके से अवैध तार, केबल और अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए। अचानक हुई कार्रवाई से दोनों गांवों में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ऊर्जा निगम अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस मामले में ऊर्जा निगम की एसडीओ अनिता सैनी ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...