रुड़की में राशन कार्ड को लेकर हंगामा, ग्रामीण ने डीएसओ पर अवैध वसूली का वीडियो किया वायरल

Date:

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

रुड़की: रुड़की के नारसन ब्लॉक स्थित लखनोता गांव में राशन कार्ड न बनने से परेशान एक ग्रामीण ने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ग्रामीण का आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए लगातार चक्कर काटने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर उसने कथित तौर पर जिला पूर्ति अधिकारी का वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, ग्रामीण ने एक राशन डीलर का भी वीडियो होने का दावा किया है।

फिलहाल दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान सामने आया है।

यदि जांच में वीडियो सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों को उजागर कर सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर नाराजगी और चर्चा बनी हुई है।

प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...