देहरादून में बंदरों के आतंक पर लगा लगाम, नगर निगम के अभियान से 90% तक घटी शिकायतें

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: देहरादून में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने बंदरों के आतंक पर अब काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान का असर शहर के कई प्रमुख इलाकों में दिखाई देने लगा है। अधिकारियों का दावा है कि बंदरों से जुड़ी शिकायतों में करीब 90 प्रतिशत तक की कमी आई है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. अग्रवाल ने बताया कि मार्च 2026 में शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत प्रशिक्षित टीम नियमित रूप से बंदर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है। अभियान के दौरान बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर जंगलों में छोड़ा जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि टीम हर महीने कम से कम दो बार अभियान चलाती है। जरूरत पड़ने पर अभियान की संख्या बढ़ाकर तीन बार भी की जाती है। लगातार तीन से चार दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों में कार्रवाई कर बंदरों को पकड़ने का कार्य किया जाता है।

रेलवे स्टेशन, हनुमान चौक और खुरबुड़ा जैसे क्षेत्रों में अभियान का सबसे अधिक असर देखने को मिला है। पहले इन इलाकों में बंदरों की वजह से लोगों को घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब हालात काफी बेहतर हो चुके हैं।

नगर निगम का कहना है कि यदि बंदर किसी दूसरे इलाके में पहुंचते हैं और वहां शिकायतें बढ़ती हैं तो टीम तुरंत कार्रवाई करती है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि शहर को बंदरों की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हादसे का शिकार हुए अमर सिंह मेहता को अंतिम विदाई

देहरादून: राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के...

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी नाराज़गी, मंगलौर में खुलकर सामने आई गुटबाजी

रुड़की: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

पुरानी दुश्मनी बनी गोलीकांड की वजह, रुड़की में सगे भाई पर फायरिंग का आरोप

रुड़की: हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र स्थित बाजुहेड़ी गांव...

पैसेंजर वाहनों में GPS और पैनिक बटन अनिवार्य, यात्रियों की सुरक्षा के लिए देहरादून में तैयार हुआ कंट्रोल रूम

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा...