मसूरी हिलबर्ड स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी स्थित हिलबर्ड स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न व्यंजनों के स्टालों ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की भागीदारी देखने लायक रही।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर लगाए गए फूड स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां बच्चों और अभिभावकों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।

अभिभावकों ने की स्कूल प्रबंधन की सराहना

वार्षिकोत्सव में पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल ने साझा की उपलब्धियां

स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम द्विवेदी ने बताया कि हिलबर्ड स्कूल ने 31 वर्षों का सफल सफर पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से कई मेधावी छात्र-छात्राएं निकल चुके हैं, जिन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खुशी जताई कि अभिभावक और बच्चे पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।

पूर्व छात्राओं और अभिभावकों ने जताई खुशी

स्कूल की पुरातन छात्रा निधि ने कहा कि स्कूल द्वारा कार्यक्रम का बेहतरीन आयोजन किया गया है और बच्चे इस आयोजन को पूरी तरह इंजॉय कर रहे हैं।

वहीं अभिभावक रूबी कुमारी ने बताया कि उनके बच्चे पिछले पांच वर्षों से इस स्कूल में पढ़ रहे हैं और स्कूल द्वारा उन्हें बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन और सहभागिता के लिए लगाए गए फूड स्टाल काफी आकर्षक हैं।

सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस का चौथा चरण आंदोलन संपन्न, जून में होगा अंतिम चरण

संवाददाता: सचिन कुमार सेना में लागू अग्निवीर भर्ती योजना...

वीकेंड पर नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद दिखी पुलिस

रिपोर्ट: ललित जोशी पर्यटन सीजन और वीकेंड पर बढ़ती भीड़...

राहुल गांधी ने महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर जताया गहरा शोक

संवाददाता: सचिन कुमार देहरादून से एक दुखद खबर सामने...