हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आंख का इलाज कराने शहर के एक नामी निजी अस्पताल पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन अस्पताल से बाहर निकलकर सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। परिवार पर अचानक आए इस दुख ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मौके पर मौजूद परिजन पुलिस अधिकारियों से लिपटकर फूट-फूटकर रोते नजर आए।

इस बीच, सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जाएगी। हालांकि, परिजनों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्हें अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।

इस घटना के बाद एक बार फिर हल्द्वानी के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में निजी अस्पतालों का रवैया लगातार खराब होता जा रहा है और मरीजों की जान से ज्यादा प्राथमिकता पैसों को दी जा रही है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी का सख्त रुख: हेल्पलाइन शिकायत पर देहरादून में औचक पहुंचकर देखी जमीनी हकीकत

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक...

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

देहरादून: शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए...