पर्यटन सीजन से पहले सुरक्षा तैयारियां तेज, रोपवे क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में आगामी पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर को आकर्षक बनाने के लिए जहां एक ओर बाजारों और प्रमुख स्थलों को केसरिया विद्युत लड़ियों से सजाया जा रहा है, वहीं नाव चालक भी अपनी नावों को संवारने और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार करने में जुटे हैं।

इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मल्लीताल स्थित रोपवे क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस संयुक्त अभ्यास में थाना मल्लीताल पुलिस टीम, अग्निशमन विभाग नैनीताल और एसडीआरएफ की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन की विभिन्न स्थितियों का सफल अभ्यास किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी लोगों से अपील की है—“सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, सजग रहें और सुरक्षित रहें।”

पर्यटन सीजन से पहले की जा रही ये तैयारियां न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ा रही हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी पहले से अधिक सुदृढ़ बना रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जर्जर मंगलौर रोडवेज का होगा कायाकल्प, निर्माण कार्य शुरू

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की: लंबे समय से उपेक्षा का शिकार...

देहरादून में वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, कांस्टेबल लाइन हाजिर

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो...

रुड़की में अवैध खनन का नेटवर्क सक्रिय, दिन में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की: शहर में अवैध खनन का कारोबार...