ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Date:

संवाददाता: सागर रस्तोगी

ऋषिकेश: राजधानी देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायवाला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है।

कोतवाली रायवाला के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रियव्रत जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल को खैरीखुर्द निवासी दीपिका रयाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उनके घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। चेकिंग अभियान के दौरान नेपाली फार्म क्षेत्र से पुलिस ने रोहित गर्ग (निवासी यमुनानगर, हरियाणा) को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

रंजिश के चलते की थी चोरी
पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर के पास ही उसका ससुराल है। कुछ समय पहले उसका बच्चा खेलते हुए शिकायतकर्ता के घर चला गया था, जहां उसे डांटकर भगा दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने के इरादे से घर के आंगन में रखी स्कूटी की चाबी उठाई और वाहन चोरी कर लिया।

पुलिस की तत्परता की सराहना
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का त्वरित खुलासा करने के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में वन्यजीव का आतंक: दो जगहों पर मुठभेड़, तीन हिंसक जानवर पकड़ में आए

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के...

आईटीबीपी की पहल से सीमांत गांवों को मिला आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

रिपोर्टर : सचिन कुमार उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय...

कांग्रेस की ‘नारी शक्ति’ विरोधी मानसिकता उजागर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मेहुवाला में अवैध कॉलोनी ध्वस्त

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते...