मसूरी में अतिक्रमण और नो पार्किंग के खिलाफ चला विशेष अभियान, कई वाहन जब्त

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी में नगर पालिका परिषद द्वारा माल रोड क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई दोपहिया वाहनों को जब्त भी किया गया।

माल रोड पर जाम की समस्या बनी कार्रवाई की वजह

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार माल रोड पर किराये की स्कूटी, निजी दोपहिया और अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।

दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने दुकानदारों को भी निर्धारित सीमा से बाहर सामान न रखने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालान और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

कई दोपहिया वाहन जब्त, फोर व्हीलरों के कटे चालान

नगर पालिका परिषद की टीम ने करीब 10 फोर व्हीलर वाहनों के चालान किए, जबकि कई दोपहिया वाहनों को हटाकर जब्त किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को भी समझती है और उनके दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों और पर्यटकों से अपील की कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करें और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बढ़ सकता है चालान शुल्क

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका सभासदों की ओर से पहले सुझाव दिया गया था कि नो पार्किंग जोन में खड़े चौपहिया वाहनों पर 3000 रुपये और दोपहिया वाहनों पर 2000 रुपये तक का चालान किया जाए। इसी प्रस्ताव के बाद नगर पालिका परिषद मसूरी ने सख्त चालानी कार्रवाई शुरू की है।

व्यापारियों ने किया समर्थन

अभियान के दौरान अधिकांश दुकानदारों ने नगर पालिका की कार्रवाई का समर्थन करते हुए दुकान के बाहर सामान न रखने का आश्वासन दिया। हालांकि कुछ लोगों ने वाहन जब्त किए जाने का विरोध भी जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की में हरिद्वार पुलिस को बड़ी...

हरिद्वार में STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

रिपोर्टर – अरशद हुसैनउत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के...