पर्यटक वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरोवर नगरी नैनीताल–भवाली मार्ग पर पाइंस के पास एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को तत्काल राहत एवं बचाव दल की मदद से रेस्क्यू कर राजकीय बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान से आए पर्यटकों का यह वाहन (थार) भवाली से नैनीताल की ओर आ रहा था। इसी दौरान पाइंस क्षेत्र के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद टीम ने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ समारोह धूमधाम से संपन्न

संवाददाता: सागर रस्तोगी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश कैंपस...

देहरादून भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की जीत का...

रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में चोरी, फायरिंग और दुष्कर्म समेत 4 बड़े मामलों का खुलासा

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए...