देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की जीत का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मुख्यालय परिसर में जश्न का माहौल है, जहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जीत का आनंद ले रहे हैं।
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देगी तथा देश के विभिन्न राज्यों में विकास की गति को तेज करेगी।


