मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, कई लोग घायल

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

मसूरी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक मारुति सिलेरियो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:16 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना स्थल की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण होने के कारण एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को भी तत्काल बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सत्यप्रकाश (निवासी सोनीपत), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष, गाजियाबाद) और संगीता (46 वर्ष, दिल्ली) सवार थे। सभी लोग उत्तरकाशी से वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले वाहन सवार लोग रास्ते में एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके थे। इसके बाद जैसे ही उन्होंने यात्रा शुरू की, कार तेज ढलान पर अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों ने खाई से एक महिला का शव बरामद किया। वहीं अन्य घायलों को बाहर निकालने के लिए घंटों तक राहत कार्य जारी रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी भी मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान की निगरानी की।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मसूरी में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने और वाहन की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास — भावना मेहरा

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के घोड़ाखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित, लेकिन उपभोक्ताओं की गैस सेवा रहेगी जारी

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: अमरदीप गैस एजेंसी के निलंबन के...