Friday, November 27, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार...

उत्तराखंड कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपये हुआ, नहीं बढ़ेगी खनन रॉयल्टी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवाओं, वन भूमि पर बसे लोगों, चीनी मिलों और विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। वहीं, खनन रॉयल्टी की दरों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का मुद्दा भी उठा। इस संबंध में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद कैबिनेट ने मानदेय बढ़ाने का निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर दिया।

कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर:

आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा.
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी.
सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी. संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल.
ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन. अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट.

चीनी मिलों को सुविधा: शुगर मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर सहमति बनाई है. ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी दी जाएगी. पेराई सत्र के दौरान मिलों को बैंकों से लोन लेने की सुविधा देने के लिए ये फैसला किया गया है.

उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी.
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों के साथ दो साल का होगा बॉन्ड. पीजी कोर्स पूरा होने के बाद राज्य में दो साल तक देनी होगी अपनी सेवाएं.

लोगों को मालिकाना हक: वहीं, बापू ग्राम, बिंदुखत्ता समेत अन्य क्षेत्रों में सालों से वन भूमि की जमीन पर लोग बसे हुए हैं. ऐसे में इन्हें मालिकाना हक दिए जाने के लिए इन क्षेत्रों को डीरिजर्व किए जाने संबंधित प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने के लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. साथ ही बसे हुए लोगों के जमीनों को रेगुलराइज किए जाने के लिए पॉलिसी बनाई जाने को लेकर उप मंत्रिमंडलीय समिति गठित करने को भी मंजूरी मिली है.

अन्य फैसले-
उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी.
प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से NHIDCL को सूचीबद्ध से हटाया गया.
सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मिली मंजूरी.
उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी. कुल 11 पदों को मंजूरी.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम अधिकृत.
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी.
विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मिली मंजूरी.

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments