सरसों चोरी के शक में युवक के साथ मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुनहटी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कथित तौर पर सरसों चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो आज सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि युवक पर सरसों की बोरी चोरी कर ले जाने का आरोप था, जिसके बाद उसे पकड़कर यह कार्रवाई की गई।

घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे कानून हाथ में लेने का मामला बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे चोरी की घटना से जोड़कर देख रहे हैं।

इस मामले पर झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: 33% आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, बीजेपी का विपक्ष पर हमला

देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

ऋषिकेश में ‘गौ सम्मान अभियान’ का शुभारंभ, 27 अप्रैल को सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता: सागर रस्तोगीऋषिकेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण और...

अवैध पार्किंग पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस ने होटल संचालक को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध...