बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की के बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में समाजसेवी पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता के सौजन्य से रुड़की ब्लड बैंक के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर के दौरान सैकड़ों रक्तदाताओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन सामाजिक सेवा और सहयोग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि वे और उनके पति सचिन गुप्ता लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद महानगर रुड़की कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दोनों लगातार समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है।

शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था और आयोजन को सफल बनाने में ब्लड बैंक टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: 33% आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, बीजेपी का विपक्ष पर हमला

देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

ऋषिकेश में ‘गौ सम्मान अभियान’ का शुभारंभ, 27 अप्रैल को सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता: सागर रस्तोगीऋषिकेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण और...

अवैध पार्किंग पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस ने होटल संचालक को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध...