टिहरी में गौशाला को लेकर विवाद, दुगड़ा चौकी तक पहुंचा मामला

Date:

रिपोर्ट: भगवान सिंह

टिहरी गढ़वाल: जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्ति नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पेंडुला के अमरोली गांव में संचालित एक गौशाला को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गौशाला में गौवंश की खराब स्थिति और कथित लापरवाही का मामला अब पुलिस चौकी दुगड़ा तक पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला में पशुओं की उचित देखभाल नहीं हो रही है। चारे और रहने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई गायों की मौत होने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि यह गौशाला साल 2025 से संचालित हो रही है और यहां 50 से अधिक गायें रखी गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गौशाला के आसपास चराई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके चलते गायें आसपास की कृषि भूमि में घुसकर फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण इशा लखेड़ा का कहना है कि गौसेवा के नाम पर गौशाला खोली गई, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनका आरोप है कि गायों को न तो पर्याप्त चारा मिल रहा है और न ही उचित इलाज। कई पशुओं के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। साथ ही, मृत पशुओं के सड़ने से क्षेत्र में दुर्गंध और वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ गई है।

विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने मामला पुलिस चौकी दुगड़ा तक पहुंचाया और गौशाला संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, गौशाला संचालक कुसुमलता ममगाईं ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उनका अन्य ग्रामीणों से विवाद चलता रहता है। उन्होंने बताया कि गौशाला में पांच गौसेवक कार्यरत हैं और पशुओं की देखभाल की जा रही है। उनके अनुसार लगाए गए आरोप निराधार हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जांच के बाद सच्चाई सामने आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शहीदों को नमन करने मसूरी पहुंचीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस ने साधा 2027 का लक्ष्य

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आईं कांग्रेस...

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक उत्सव और छात्रसंघ समारोह का भव्य आयोजन

धनोल्टी क्षेत्र के थत्यूड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक...

केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

रिपोर्ट: कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को...

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे...