मसूरी में मई दिवस पर विशाल रैली, मजदूरों ने उठाई अपनी मांगें

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मई दिवस के अवसर पर मसूरी में संयुक्त मई दिवस समारोह समिति के बैनर तले एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अनुपम चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

रैली के दौरान मजदूरों ने अपने अधिकारों और श्रम कानूनों में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में हुए ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन को याद किया। उस समय मजदूरों ने “8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन” की मांग को लेकर रैली निकाली थी, जिसमें पुलिस फायरिंग में सैकड़ों मजदूर शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों की स्मृति में हर वर्ष मई दिवस मनाया जाता है।

मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने केंद्र और राज्य सरकार पर श्रम कानूनों में बदलाव कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो जून के पहले सप्ताह में मजदूर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

वहीं मजदूर नेता शोभन पवार ने कहा कि आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं की लड़ाई मजदूर संघ पूरी मजबूती से लड़ेगा और सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी पर मजदूरों को बांटने का आरोप भी लगाया।

गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर भी मजदूर नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि यदि मजदूरों को इस व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन मजदूरों की चेतावनी ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होने के संकेत दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी के जौनपुर ब्लॉक में नागराज मेले की धूम, भक्तों पर अवतरित हुए देवता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के निकट जौनपुर ब्लॉक के...

ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में वीकेंड और...

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान लॉन्च, चारधाम यात्रा बनेगी स्वच्छता और आस्था का प्रतीक

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में चारधाम यात्रा को स्वच्छ,...

केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर विवाद तेज, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: सचिन कुमार केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को...