नैनीताल में बारिश और कोहरे का डबल अटैक, पर्यटन कारोबार पर पड़ा असर

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार हो रही बारिश और घने कोहरे ने पूरे शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। सोमवार सुबह से ही शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम रही कि कुछ मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो गया। बारिश के साथ तेज गर्जना ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया।

खराब मौसम का सबसे अधिक असर पर्यटन गतिविधियों पर देखने को मिल रहा है। नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक होटल और रिसॉर्ट तक ही सीमित हो गए हैं। प्रसिद्ध नैनी झील में नौकायन पूरी तरह बंद रहा, जिससे स्थानीय नाव संचालकों की आय भी प्रभावित हुई। आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाला माल रोड भी काफी हद तक सुनसान दिखाई दिया।

लगातार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम दृश्यता के कारण चालक बेहद सावधानी से वाहन चला रहे हैं। हालांकि, पर्यटकों की संख्या घटने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी राहत मिली है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

होटल कारोबार पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां होटल आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे थे, वहीं अब कई होटल कम कीमत पर कमरे उपलब्ध करा रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि मौसम जल्द सामान्य नहीं हुआ तो सीजन पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

स्कूल खुलने और मानसून की सक्रियता के कारण आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही पहले की तुलना में कम देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...