खालागांव में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, जल्द पुनर्निर्माण के निर्देश

Date:

देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच खालागांव में क्षतिग्रस्त सड़क का गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए पुनर्निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी आशीष चौहान को क्षतिग्रस्त सड़क और सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करे ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही खालागांव के नाले में चेक डैम निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि चेक डैम बनने से भविष्य में बरसाती पानी के तेज बहाव से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा और गांव की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सड़क पुनर्निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सुंदर सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बूथ संगठन को दिया नया बल, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

कलियर में मतदाता सूची पर उठे सवाल, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने निष्पक्ष जांच की मांग

रुड़की: कलियर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर...

आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मुख्यमंत्री...