Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandभारत-नेपाल सीमा से जब्त 25 क्विंटल काजू और अखरोट मिट्टी में दबाकर...

भारत-नेपाल सीमा से जब्त 25 क्विंटल काजू और अखरोट मिट्टी में दबाकर किए गए नष्ट, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

रिपोर्ट: सुभाष चंद

ऊधम सिंह नगर: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के दौरान जब्त किए गए करीब 25 क्विंटल काजू और अखरोट को प्रशासन की निगरानी में नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। खटीमा तहसील परिसर में गड्ढा खोदकर पूरे जब्त माल को मिट्टी में दबाया गया। इस दौरान सीमा शुल्क विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भारत-नेपाल सीमा के मेलाघाट ऑफ-रूट क्षेत्र में सीमा शुल्क विभाग की सीएमपीयू खटीमा टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 2,460 किलोग्राम काजू गिरी और 60 किलोग्राम अखरोट बरामद किए थे।

यह कार्रवाई निरीक्षक आकाश दीक्षित और हेड हवलदार मंजुल कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई थी, जिससे तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया निस्तारण

जब्त किए गए काजू और अखरोट का निस्तारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया। खटीमा तहसील परिसर में तहसीलदार वीरेंद्र सजवान की मौजूदगी में नगर पालिका की जेसीबी से गड्ढा खोदकर पूरे माल को मिट्टी में दबाया गया, ताकि उसका दोबारा किसी भी प्रकार से उपयोग न हो सके।

तहसीलदार वीरेंद्र सजवान ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा यह माल प्रशासन द्वारा नियमानुसार डिस्पोज कराया गया है।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान सहायक आयुक्त प्रवीन भूषण, सहायक निर्देशक डॉ. मुकेश बाबू, अधीक्षक रजोष शर्मा, निरीक्षक आकाश दीक्षित, हेड हवलदार मंजुल कुमार दुबे, सीएमपीयू खटीमा मंडल बरेली की टीम, चालक अमर सिंह सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

तस्करी के खिलाफ सहयोग की अपील

सीमा शुल्क विभाग ने आम नागरिकों से तस्करी के खिलाफ सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि तस्करी देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments