उत्तराखंड युवा कांग्रेस में पदभार ग्रहण समारोह, विशाल भोजक बने प्रदेश अध्यक्ष

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त युवा कांग्रेस विंग के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा युवा नेतृत्व पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक प्रभावी होगी।

वहीं, नवनियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने अपने संबोधन में कहा कि वह राज्य के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर युवाओं के बीच पहुंचेंगे और हर स्तर पर समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य युवाओं को साथ जोड़ते हुए मजबूत जनाधार तैयार करना है, जिससे 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके।

कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...