दलित समाज पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता का हमला, चैंपियन पर सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा कथित रूप से दलित समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा के प्रयोग का मामला लगातार चर्चा में है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन की कार्रवाई को उचित बताया है।

सुबोध राकेश ने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमा कानून के अनुरूप उठाया गया कदम है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस घटना से दलित समाज में भारी नाराजगी है। उन्होंने हरिद्वार के एसएसपी से बातचीत कर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...