मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास — भावना मेहरा

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

नैनीताल के घोड़ाखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा नेत्री, आवास सलाहकार उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के एक कुशल और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने विकास का नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वहीं, चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

मेहरा ने केंद्र सरकार की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में 90 से अधिक नए हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है, 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है और राष्ट्रीय राजमार्गों व एक्सप्रेसवे का तेजी से विस्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर और योग को वैश्विक पहचान दिलाना ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।

उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राज्य से विशेष लगाव रहा है और पिछले चार वर्षों में उन्होंने 18 बार उत्तराखंड का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

ऑल वेदर रोड परियोजना, मंदिर माला मिशन, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार और विभिन्न रोपवे परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को नई पहचान मिली है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश आर्य, हेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, वर्षा आर्य, जुगल मठपाल, राहुल चौहान, लवेंद्र सिंह क्वीरा, मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, पवन भाकुनी, पुरन जोशी, प्रिंस खानायत, आशुतोष चंदोला सहित अनेक लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करेगी मंगलौर पुलिस, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और...

रुड़की पहुंचे नेमिशरण्य के पीठाधीश्वर महंत पावन दास जी, सनातन संस्कृति और श्रीमद्भागवत कथा का दिया संदेश

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की में श्री हनुमानगढ़ी नेमिशरण्य, सीतापुर के...